कोरबा । राजनीति के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रियता से काम करने वाली छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर की भाजपा नेत्री और मेयर संजू देवी राजपूत को इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक मीडिया ग्रुप के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया गया था। देश के विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे लोग यहां पर सम्मानित किए गए जिन्होंने किसी न किसी तरीके से व्यापक वर्ग के लिए कार्य किया और पहचान बनाई। नगर निगम कोरबा की मेयर संजू देवी राजपूत को इसी समारोह में प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड दिया गया। संजू देवी ने सम्मान को कोरबा की जनता के लिए समर्पित किया और कहा की उनकी प्रेरणा से वह काफी अच्छे काम कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत शानदार काम चल रहा है।




