Home Astrology सरकारी शराब दुकान में हुआ करोड़ों का घोटाला, मैनेजर सहित 4 कर्मचारियों...

सरकारी शराब दुकान में हुआ करोड़ों का घोटाला, मैनेजर सहित 4 कर्मचारियों पर संदेह

0
186

सरकारी शराब दुकान में हुआ करोड़ों का घोटाला, मैनेजर सहित 4 कर्मचारियों पर संदेह
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित शराब दुकान में करोड़ों रुपए के शराब का घोटाला हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब यहां एक करोड़ रुपये से भी अधिक की शराब का हिसाब-किताब नहीं मिला। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी देर शाम दुकान पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस गबन में मैनेजर सहित चार लोग शामिल हैं।

जिला आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर का कहना है कि एक करोड़ रुपए से भी अधिक की गड़बड़ी सामने आई है। इसमें मैनेजर सहित सुपरवाइजर की भूमिका है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। इसके बाद ही वास्तविक गड़बड़ी का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!