छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रमेश यदु ने किया ऐलान
:
रायपुर : छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने आज सतनाम संस्कृति भवन, राजेन्द्र नगर में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों और सदस्यों की उपस्थिति रही।घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के साथ एल. एल. कोशले और बी. एस. रावटे को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, खोड़सराम कश्यप, टहल राम साहू, अशोक नायक, प्रदीप कैवर्त, युवराज सिन्हा, लक्ष्मीनारायण महतो और डॉ. ललित मानिकपुरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप देवांगन, कृष्ण कुमार रावकर, अशोक साहू, लक्ष्मीकांत निर्णजक, पुनितराम सेन, लखन लाल रजवाड़े सहित अनेक प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। लोधी रमेश पटेल को कोषाध्यक्ष और उमाकांत वर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजा निर्मलकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रानी पटेल, महामंत्री नरेश रजवाड़े, धनीराम विश्वकर्मा, विनोद नागवंशी, हरबन सिंह मिरि, विजय जायसवाल, कमलेश ध्रुव,,ध्रुव कुमार सोनी, श्रीचंद प्रसाद सिदार, परमानन्द बरेठ, दुर्गा पटेल,मुन्ना साहू, डॉ. राजेंद्र हरमुख, सरीला कुशवाहा, के,.आर. साग़र, मुकेश राकेश, फनेन्द्र भोई, वीरेंद्र कुंजाम, घनश्याम वर्मा, शारदा सोनकर, राकेश वैष्णव, सुनील पटेल, आनन्द निषाद, सचिव, रुपेंद्र नागरची, सुरेश धीवर, सुभाष चंद्र पात्रा, लाभो सूर्यवंशी, नीलकंठ सांई, आर.आर.चंद्रा,प्रहलाद सेन,मोतीलाल वर्मा, विनोद भारती, सचिव, प्रदीप सोंसर्व, ध्रुवकुमार सोनी, त्रिलोकी साहू,अशोक कुमार चांद, बोधी राम निषाद, नारायन विश्वकर्मा, चूड़ामणि राठौड़, हरिचरण प्रधान, वासुदेव चंद्राकर, माधव देवदास, बोधन यादव, राजकुमार सिन्हा, धनिदास डोकरा दास महंत, संगठन सचिव, किशोर दीवान, मनीष साहू,हरीश यादव, चंदन कुमार सोनी, मिलन धनकर, जागेश्वर यादव, रामरतन विश्वकर्मा, पालनराम साहू,प्रचार सचिव, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, यशवंत यादव, अजित कैवर्त, गगन कुम्भकार, तपेश्वर यादव,सुखनन्दन बंजारे,प्रमुख सलाहकार, रामजीत पनिका, यू.आर.गगराले ,संभागीय अध्यक्ष तरुण धाकड़,बस्तर ,विजय मरपच्ची सरगुजा, प्रदीप कौशिक, बिलासपुर, भोजराज डड़सेना दुर्ग, संभागीय प्रभारी लखनलाल रजवाड़े सरगुजा, राजेंद्र हरमुख दुर्ग, अकबर राम कोर्राम,बस्तर, लक्ष्मीकान्त गहवई घोषित किए गए। संगठन की विविधताओं और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए यह कार्यकारिणी गठित की गई है।प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी समाज के सर्वांगीण विकास, एकता और अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा राजा निर्मलकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।




