Home Astrology कवर्धा में कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना दबंगों द्वारा जमीन कब्जियाने का...

कवर्धा में कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना दबंगों द्वारा जमीन कब्जियाने का आरोप

0
171

कवर्धा में कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना
दबंगों द्वारा जमीन कब्जियाने का आरोपScreenshot 20250712 152921 Gallery

कवर्धा के बोड़ला तहसील अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी के एक परिवार को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। पिछले कई घंटो से यह परिवार कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठकर न्याय की गुहार लगाता रहा लेकिन प्रशासन के नुमाइंदों ने ध्यान नहीं दिया। यहां तक यह परिवार जिसमें महिलाएं बच्चे और एक 15 दिन का मासूम को भी कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठकर रात गुजारनी पड़ी।

दरअसल पीड़ित परिवार के मुताबिक ग्राम सिंगापुरी के उनके निजी जमीन पर दबंगों का कब्जा है ‌। जो उनके जमींन पर रोड बनाना चाहते हैं जिसका पीड़ित परिवार ने विरोध किया इसके बावजूद उन्हें दबंगों द्वारा धमकी दी जा रही है। आरोप है कि दबंगों को सत्ता पक्ष का समर्थन प्राप्त है जिसके चलते जबरदस्ती निजी जमीन पर रोड बनाने का काम किया जा रहा है।