Home KORBA 3 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन,महापौर सहित सभी विजेता...

3 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन,महापौर सहित सभी विजेता पार्षद लेंगे पद और गोपनियता की शपथ

0
138

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। महापौर प्रत्याशी ने एकतरफा अंदाज में कांग्रेस को हराकर दस साल बाद साकेत की सत्ता में भाजपा को वापसी करवाई है। इतना ही नहीं 67 वार्डों में से 45 वार्ड जीतकर भाजपा ने बता दिया है,कि सत्ता की चाबी उनके पास ही है। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नगर निगम कोरबा की नई महापौर संजू देवी राजपूत के साथ ही सभी विजेता पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह तीन मार्च को आयोजित होगा। दोपहर दो बजे घंटाघर के मैदान में यह समारोह आयोजित होगा। शपथ ग्रहएा समारोह को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुआ हुआ है।

error: Content is protected !!