Home KORBA महिला की हुई निर्मम हत्या,प्रेमी ने कुल्हाड़ी से सुलाई मौत की नींद,पुलिस...

महिला की हुई निर्मम हत्या,प्रेमी ने कुल्हाड़ी से सुलाई मौत की नींद,पुलिस खोज रही आरोपी को

0
129

Acn18.com.कोरबा के रजगामार क्षेत्र में हत्या की एक जघन्य वारदात सामने आई है,जहां एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर 763 में रहने वाली महिला सीमा पटेल को उसके ही प्रेमी ने टांगी से मौत की नींद सुला दी। बीती रात यह घटना सामने आई जब पूरा क्षेत्र नींद की आगोश में समया हुआ तब प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा पटेल से मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके गाद गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है,कि गुमा का सीमा से अवैध संबंध था। घटना की सूचना मिलने पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने दावा किया है,कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

error: Content is protected !!