spot_img

चरणदास महंत से भूपेश बघेल नाराज, नेतृत्व सौंपना हाईकमान का अधिकार

Must Read

acn18.com  रायपुर। छग कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सियासत गर्म हो गई है। दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। JP के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा।

- Advertisement -

इस मुद्दे को लेकर जब बीजेपी ने घेरा तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मीडिया के सामने आना पड़ा। भूपेश बघेल ने कहा कि चरणदास महंत किसी घोषणा के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह हाईकमान करता है। वे वरिष्ठ नेता हैं, दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और वरिष्ठ नेताओं से होती रहती है। ऐसी कोई बात हुई होगी तो जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी घोषणा पार्टी हाईकमान से ही होती है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एग्जिट पोल में भाजपा की बन रही है सरकार, 10 एग्जिट पोल में सिर्फ दो में आप पार्टी आगे

Acn18. Com.दिल्ली विधानसभा चुनाव के 10 एग्जिट पोल आए हैं। 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -