spot_img

भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन,तीन नंबर वार्ड से विभा यादव खड़ी है चुनावी मैदान में,भाजपा के बड़े नेता रहे मौजूद

Must Read

Acn18.com.नगर निगम के वार्ड नंबर तीन साकेत नगर से भाजपा की तरफ से विभा यादव चुनावी मैदान में है। विभा यादव को वार्ड वासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को तुलसीगनर स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा,भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत,पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र भाजपा के कार्यकर्ता व क्षेत्र के नागरिग मौजूद रहे।

- Advertisement -

शहर सरकार के चुनाव में नामांकन दाखिले के बाद पूरे कोरबा शहर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव में विजय श्री हासिल करने प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार शुरु कर दिया ह। नगर निगम के वार्ड नंबर तीन साकेत नगर वार्ड से भाजपा की तरह से विभा यादव चुनावी मैदान में है। उच्च शिक्षा प्राप्त महिला प्रत्याशी विभा यादव को क्षेत्र के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को तुलसीनगर में उनके चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा,भाजपा की महापौर प्रत्याशर संजू देवी राजपूत,पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल,पूर्व महिला पार्षद रानी यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कांग्रेस महापौर राजकिशोर प्रसाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा,कि पूरे पांच साल के दौरान महापौर ने इस वार्ड में अपनी सूरत तक नहीं दिखाई,ऐसे में चुनाव के दौरान वे किस मुंह से इस वार्ड में प्रवेश करेंगे। पूर्व महापौर ने आम जनता से अपील की है,कि वार्ड के प्रवेश द्वार पर पूर्व महापौर के प्रवेश पर निषेध का बोर्ड लगा देना चाहिए।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने कहा,कि भाजपा ही आम जनता के दुख दर्द को समझती है। भाजपा के राज में ही क्षेत्र का विकास होना संभव है,लिहाजा उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है।

नगर निगम का साकेत नगर वार्ड शुरु से ही भाजपा का गढ़ रहा है। इस वार्ड से भाजपा पार्षदों ने ही जीत दर्ज की है। इस लिहाज से एक बार फिर से यहां से भाजपा प्रत्याशी के जीतने की आशंका काफी प्रबल है। भाजपा प्रत्याशी ने इस दौरान क्षेत्र के मतदाताओं से वादा किया है,कि चुनाव में जीत मिलने के बाद विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -