Home KORBA अनाधिकृत पार्किंग से हो रही परेशानियां

अनाधिकृत पार्किंग से हो रही परेशानियां

0
150

Acn18.com/अनंत इमेजिन सोसाइटी के मुख्य द्वार, प्रवेश क्षेत्र एवं संपूर्ण पुराने बस स्टैंड कोरबा में अनधिकृत पार्किंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस अवैध पार्किंग के कारण सोसाइटी के सभी सदस्यों को प्रतिदिन अत्यधिक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

अनधिकृत रूप से खड़े किए गए वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा है, जिससे सोसाइटी के निवासियों के लिए आवागमन कठिन हो गया है। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।

सोसाइटी के सदस्यों ने इस समस्या को कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रशासन से अनुरोध है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और अनधिकृत पार्किंग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अनंत इमेजिन सोसाइटी के सभी सदस्य नगर निगम एवं यातायात विभाग से अपील करते हैं कि अवैध पार्किंग पर तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी भी आपातकालीन स्थिति में आवश्यक सेवाओं को बाधा न पहुंचे।

error: Content is protected !!