Home KORBA फ्लोरा मैक्स चीटिंग कांड. आमरण अनशन करने वालों को उठा लिया गया...

फ्लोरा मैक्स चीटिंग कांड. आमरण अनशन करने वालों को उठा लिया गया जबरन. देखिए वीडियो

0
169

Acn18.com/फ्लोरा मैक्स कंपनी में बैंको से लोन लेकर रुपए निवेश करने वाली महिलाओं के सामने विकट स्थिती निर्मित हो गई है। लोन माफी के लिए तानसेन चौक पर बैठी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठी महिलाओं की सेहत गिरने लगी है। प्रदर्शन के कारण कई महिलाओं ने बिस्तर पकड़ लिया है,बावजूद इसके उनका अनशन जारी है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को जोर जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठाकर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल ले जाया गया। हमने कुछ महिलाओं से बात की तब बताया गया कि उनके प्रदर्शन का प्रशासन जबरदस्ती दमन करना चाहता है। वे जाना नहीं चाहती थी,बावजूद उनके साथ झूमाझटकी की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं को चोट भी लगी है। महिलाओं ने स्पष्ट रुप से कहा,कि जब तक उनका लोन माफ नहीं होता,प्रदर्शन जारी रहेगा।

error: Content is protected !!