Home KORBA सड़क किनारे बने पिल्लर से टकरया बाइक सवार,गंभीर रुप से हुआ घायल,अस्पताल...

सड़क किनारे बने पिल्लर से टकरया बाइक सवार,गंभीर रुप से हुआ घायल,अस्पताल में कराया गया दाखिल

0
192

Acn18.com/कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है और जारी है लोगों के हताहत होने का दौर। कोरबा-चांपा मार्ग पर उरगा थानांतर्गत पकरिया नाला के पास सड़क किनारे बने पिल्लर में एक बाइक सवार टकरा गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण उसमें सवार युवक घटना स्थल से दस मीटर दूर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। सूचना मिलने के डायल112 के साथ ही उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!