Home देश दुनिया BPSC अभ्यर्थियों पर फिर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा, VIDEO:​​​​​​​कैंडिडेट्स के सपोर्ट...

BPSC अभ्यर्थियों पर फिर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा, VIDEO:​​​​​​​कैंडिडेट्स के सपोर्ट में खान सर; 70वीं PT परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का कर रहे विरोध

0
46

acn18.com/   पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ है। 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हजारों कैंडिडेट्स आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन कैंडिडेट्स नहीं माने। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्रों को पुलिस ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

पुलिस के खदेड़े जाने के कुछ देर बाद ही कैंडिडेट्स एकबार फिर आयोग के दफ्तर की तरफ बैनर पोस्टर लेकर बढ़ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि नॉमलाइजेशन लागू नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने वन शिफ्ट- वन पेपर की मांग की है।

दोबारा से बीपीएससी ऑफिस पहुंचे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने एकबार फिर लाठीचार्ज किया है। वहीं कैंडिडेट्स ने सड़क पर लिखा- BPSC शर्म करो.नो नॉर्मलाइजेशन।

BPSC अभ्यर्थियों को खान सर का भी सपोर्ट मिला है। वो पटना के गर्दनीबाग में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

ladscape9 1 1733465719