Home छत्तीसगढ़ खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त

खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त

0
106

acn18.com/  महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में मंडी इंस्पेक्टर ने खेमड़ा जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात मंडी इंस्पेक्टर सिदार और साजिदखान की उपस्थिति में रजन यादव, निवासी टरबोड़ा, नुआपड़ा (ओडिशा) से 140 कट्टा धान जब्त किया गया। रजन यादव द्वारा दो अलग-अलग वाहनों के माध्यम से 70-70 कट्टा धान अपने घर से खेमड़ा ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान रजन यादव परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान व्यापार पर प्रशासन की सख्त नजर है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!