Home छत्तीसगढ़ संसद में अडाणी-संभल हिंसा पर विपक्ष का प्रदर्शन:सपा-TMC का किनारा; अखिलेश बोले-...

संसद में अडाणी-संभल हिंसा पर विपक्ष का प्रदर्शन:सपा-TMC का किनारा; अखिलेश बोले- यूपी में चुनाव था, इसलिए संभल में हिंसा हुई

0
88

acn18.com/ संसद के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को छठवां दिन है। सदन शुरू होने से पहले विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेताओं ने अडाणी और उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए। सपा और TMC नहीं आए।

लोकसभा में उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा पर बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- संभल में जो घटना हुई है, वह एक सोची समझी साजिश है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव था। संभल में भाईचारे को गोली मारने का काम हुआ है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा पूरे देश में खुदाई की बातें देश के भाईचारे को खो देगी।’

अखिलेश यादव के बयान पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ‘किसी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा कायम नहीं हुआ। जो संभल में हुआ उसी आधार पर बदायूं, जौनपुर और अजमेर शरीफ में जो हो रहा है ये सारे देश में आग लगाने की साजिश है कि नहीं?’

error: Content is protected !!