Home छत्तीसगढ़ वाटर एटीएम बंद होने पर कमिश्नर ने लिया एक्शन, कंपनी को नोटिस...

वाटर एटीएम बंद होने पर कमिश्नर ने लिया एक्शन, कंपनी को नोटिस जारी

0
118

acn18.com/ दुर्ग। कांग्रेस सरकार के समय भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे। कुछ दिन चलने के बाद ये एटीएम और वाटर क्लीनिक सालों से बंद पड़े हैं। इसको लेकर भिलाई नगर निगम जोन 4 के कमिश्नर ने मेसर्स ब्रेस फाउंडेशन नई दिल्ली को नोटिस भेजा था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कंपनी ने इसका जवाब नहीं दिया है।

आम आदमी पार्टी ने वाटर एटीएम और क्लीनिक के ना चलने की शिकायत कलेक्टर और भिलाई निगम आयुक्त से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तों को संबंधित ठेका कंपनी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर वाटर एटीएम और क्लीनिक चालू करने का निर्देश दिए थे।

इसके बाद जोन 4 के आयुक्त ने 18 नवंबर 2024 को वाटर एटीएम लगाने वाली नई दिल्ली की कंपनी मे. ब्रेश फाउंडेशन को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर सभी वाटर एटीएम और क्लीनिक चालू करने के निर्देश दिए थे।

error: Content is protected !!