Home छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण में 11 बजे तक 18.73% मतदान

रायपुर दक्षिण में 11 बजे तक 18.73% मतदान

0
45

acn18.com/  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में वोटिंग की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है। इधर, चंगोरा भाटा मतदान केंद्र में कांग्रेस ने वोटर्स के लिए पोहा की व्यवस्था की है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी पोलिंग बूथ तक अपने वाहनों से वोटर्स को छोड़ रहे हैं।

दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। इस सीट से मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।

4158459 gcpdsbbwoaegnes