Home KORBA नहर में बह गए बच्चों का नहीं मिला शव.नाराज परिजनों ने किया...

नहर में बह गए बच्चों का नहीं मिला शव.नाराज परिजनों ने किया थाने का घेराव.चक्का जाम देखिए वीडियो

0
103

Acn18.com/कोरबा शहर के मध्य से बहने वाली नहर में डूब गए दो बच्चों का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है .नहर में पानी कम करने की मांग कर रहे परिजनों ने सीएसईबी पुलिस चौकी का घेराव कर दिया आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया.
नाराज परिजनों ने आरोप लगाया है की सीएसईबी चौकी और कोतवाली पुलिस के सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों ही थाने की पुलिस घटना की ओर ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण नहर का पानी कम नहीं किया जा सका

गौर तलब है कि कल दोपहर मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपने 14 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ नहाने गई थी। बेटा और बेटी को नहर में बहता देख मां ने पानी में छलांग लगा दी थी ।दो युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया महिला का शव एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया लेकिन दोनों बच्चों का अब तक पता नहीं चल सका है

error: Content is protected !!