spot_img

हरियाणा में राहुल-प्रियंका की विजय संकल्प यात्रा आज:दिल्ली से रवाना हुए राहुल गांधी; 3 जिलों की 12 विधानसभा सीटें कवर करेंगे

Must Read

हरियाणा में चल रहे चुनावी मौसम के बीच आज कांग्रेस अंबाला से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा का आगाज करने वाली है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद है।

- Advertisement -

तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी अंबाला पहुंचेंगे, जहां हुड्डा ग्राउंड में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल रोड शो करते हुए शाम करीब 5 बजे थानेसर पहुंचेंगे। यहां भी वह एक जनसभा को संबोधित करंगे।

राहुल गांधी की यह यात्रा 3 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के सहारे राहुल इन जिलों में आने वाली कुल 12 विधानसभाओं में कांग्रेस का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखें तो कांग्रेस ने इन 12 सीटों में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, 6 सीटों पर भाजपा जीती थी, वहीं एक सीट जजपा के खाते में गई थी।

हरियाणा में यह राहुल गांधी का तीसरा चुनावी कार्यक्रम होगा। इससे पहले वह 26 सितंबर को करनाल के असंध में और हिसार के बरवाला में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं, हरियाणा चुनाव में प्रियंका गांधी का यह पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा हर किसी ने कहा, याद रखा जाएगा योगदान

Acn18. Com.पत्रकारिता और साहित्य सृजन के माध्यम से अलग-अलग विषयों को उठाने और समाज को जागृत करने वाले पत्रकार...

More Articles Like This

- Advertisement -