Acn18.com/12 से 23 सितंबर के मध्य कोहड़िया सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में वजन त्यौहार मनाया जाना है। वजन त्यौहार के प्रति सभी को जागरुक करने की मंशा से सायकल रैली का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है,जिसके परिपेक्ष्य में गुरुवार को सेक्टर के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता,महिला व किशारियों के द्वारा सुपरवाईजर के नेतृत्व में सायकल रैली निकाली और लोगों को जागरुक किया गया। सायकल रैली के माध्यम से लोगों को पोषण माह के तहत होने वाले सभी गतिवीधियों में शामिल होने का आग्रह किया गया है।




