Acn18.com/कोरबा के तुलसी नगर राताखार के मध्य बहने वाली नहर के किनारे बसे एक परिवार पर बारिश आफत बनकर टूटी। पानी भर जाने के कारण पूरे घर में सीलन फैल गई और मकान ढह गया। मकान मालिक 60 वर्षीय तिरगा मलिक को बस्ती के लोग मलवा से निकाल कर जिला अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बस्ती वासियों का कथन है कि यदि यहां नाली बन गई होती तो पानी मृतक के घर के आसपास जमा नहीं होता और घर ढह कर तिरगा मलिक की मौत का कारण नहीं होता




