spot_img

PM मोदी फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता:मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में 69% अप्रूवल रेटिंग मिली; अमेरिकी राष्ट्रपति टॉप-10 में भी नहीं

Must Read

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। मॉर्निंग कंसल्ट नाम की ग्लोबल डिसीजन इंटेलिजेंस फर्म ने दुनिया 25 देशों के प्रमुखों की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। इस लिस्ट में 69% रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं।

- Advertisement -

लिस्ट में दूसरा स्थान मेक्सिकी राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को मिला है। उनकी अप्रूवल रेटिंग 60% रही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टॉप-10 नेताओं में भी शामिल नहीं हैं। 39% अप्रूवल रेटिंग के साथ वे 12वें नंबर पर रहे। वहीं, 25वां यानी आखिरी स्थान जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को मिला। उनकी रेटिंग 16% रही।

इससे पहले फरवरी में 78% की अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता रहे थे। मॉर्निंग कंसल्ट का यह सर्वे 30 जनवरी से 5 फरवरी के बीच जुटाए गए डेटा पर आधारित था। तब भी मेक्सिकी राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर दूसरे स्थान पर थे। उनकी रेटिंग 64% थी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -