Home KORBA कोरबा: 50 साल पुराना कुआं अचानक जमीन में धंसा, इलाके में मचा...

कोरबा: 50 साल पुराना कुआं अचानक जमीन में धंसा, इलाके में मचा हड़कंप

0
150

कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में एक 50 साल पुराना सार्वजनिक कुआं अचानक जमीन में धंस गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना उस वक्त हुई जब इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण देर रात जमीन में कंपन महसूस हुआ। जब लोगों ने बाहर आकर देखा तो कुआं कई फीट नीचे धंस चुका था।

कुआं के पास स्थित तीन-चार घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है, और एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!