spot_img

गुजरात में तेज बारिश से इमारत गिरी, 3 की मौत:UP के गोरखपुर में बाढ़ से 40 हजार लोग प्रभावित; आज 9 राज्यों में अलर्ट

Must Read

गुजरात में पिछले दो दिनों से तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इस कारण द्वारका के खंभालिया में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसमें एक बुजुर्ग महिला और उनकी दो पोतियों की मौत हो गई। मंगलवार (23 जुलाई) देर रात 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF ने 5 लोगों को बचाया।

- Advertisement -

सूरत में 24 घंटे में 228 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां सड़कों पर नदी जैसे तेज बहाव से पानी बह रहा है। इसके अलावा कच्छ जिले के नखत्राणा तालुका में बाढ़ से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। खाने-पीने का सामान न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी बारिश के कारण कई नदियां, बांध और तालाबों में पानी का लेवल बढ़ गया है। 24 घंटे में इंदिरा सागर, तिघरा, तवा, बरगी जैसे बड़े डैम में 3 से 6 फीट तक पानी बढ़ा है। बैतूल के सतपुड़ा, मंडला में नैनपुर के थावर और श्योपुर के डैम के गेट खोलना पड़े हैं। आज MP-महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच समेत 10 जिलों में बाढ़ से प्रभावित हैं। गोरखपुर में राप्ती नदी उफान पर है। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। करीब 40 हजार लोग प्रभावित हैं। इधर, बिहार में बारिश नहीं होने से कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -