Home KORBA ऊर्जाधानी के मोस्ट वांटेड अपराधी सूरज हथठेल की मौत

ऊर्जाधानी के मोस्ट वांटेड अपराधी सूरज हथठेल की मौत

0
187

छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस को कई आपराधिक मामलों में जिस अपराधिक प्रवृत्ति वाले युवक की तलाश थी उस सूरज हथठेल की मौत हो गई है। सूरज की डेथ बॉडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लावारिस पड़ी है।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने सुबह 5:00 बजे सूरज को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों से जानकारी मिली है किआधा दर्जन मामले में जिस बुधवारी बस्ती निवासी सूरज की पुलिस को तलाश थी वह बीती रात पुलिस को देखते ही भागने लगा और गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई थी जो उसकी मौत का कारण बन गई।

error: Content is protected !!