Home KORBA मारपीट के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों को किया गिरफ्तार: मुख्य...

मारपीट के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों को किया गिरफ्तार: मुख्य आरोपी सूरज हथठेल फरार,गढ़कलेवा में पिछले दिनों हुई थी घटना

0
42
20240701103203 10

acn18.com कोरबा / कोरबा में सीविल लाईन थानाअंतर्गत चौपाटी के पास मौजूद गढ़कलेवा में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,हालांकि मामले का मुख्य आरोपी सूरज हथठेल अभी भी फरार चल रहा है। पिछले दिनों किसी काम को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद सूरज हथठेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अब्दुल फारुख और फैजल की बेदम पिटाई की थी। धारदार हथियार से दोनों को जख्मी कर दिया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका जुलूस निकाला। हालांकि सूरज हथठेल अभी भी फरार चल रहा है,जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

acn aropi giraftar 1

फरार आरोपी सूरज हथठेल