Home KORBA देसी शराब की बोतल में मिल रहे हैं कीड़े : मिलावटी शराब...

देसी शराब की बोतल में मिल रहे हैं कीड़े : मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगाया शराबियों ने.देखिए वीडियो…

0
143

acn18.com कोरबा / छत्तीसगढ़ में सरकार खुद ही शराब बेच रही है। मदिरा प्रेमी आरोप लगा रहे हैं कि मिलावटी शराब बेची जा रही है और साथ ही शराब की बोतल में कीड़े मिल रहे हैं

कोरबा की रामपुर देसी शराब दुकान के बाहर शराबियों ने हंगामा शुरू कर दिया इनके हाथ में देसी शराब की बोतल थी। बोतल की तलहटी में कीड़ा दिखाई दे रहा था। ऐसा एक में नहीं वरन कई बोतलों में देखने के बाद मदिरा प्रेमियों ने विरोध शुरू कर दिया। इनका कथन है कि कीड़े के साथ ही मिलावटी शराब भी बेची जा रही है। मदिरा प्रेमियों ने बताया कि जब उन्होंने सेल्समैन को कीड़ा मिलने और बोतल का ढक्कन खुला होने की जानकारी दी तो कहा गया कि हम कुछ नहीं कर सकते। सरकार पैक करवा कर भेजती है जिसे हम बेचते हैं।

WhatsApp Image 2024 07 01 at 12.51.24