spot_img

50 साल की हुईं करिश्मा कपूर, बहन करीना कपूर ने स्पेशल वीडियो के साथ दी बधाई

Must Read

acn18.com नई दिल्ली। 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में अब बहन करीना कपूर ने भी उनपर खूब प्यार बरसाया है।

- Advertisement -

50 साल की हुईं करिश्मा कपूर

हर बार की तरह इस बार भी करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ने बड़ी बहन करिश्मा के लिए एक इंस्टाग्राम पर बेहद प्यार भरा वीडियो शेयर किया है और इसी के साथ स्पेशल नोट शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में करिशमा की बचपन से लेकर बड़े होने तक की कई सारी फोटोज की झलक दिखाई है और लिखा है- मेरे परम हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं, 50 नया।

https://www.instagram.com/reel/C8oBO1foq12/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

आगे बेबो ने लिखा-  बड़े नाश्ते, ढेर सारी कॉफी और एपेरोल, शानदार बैग, मेरे साथ लंबी बातचीत, हंसी और डांस, चाइनीज फूड और हमेशा अपने दो बच्चों के साथ हर समय। मैं आपके लिए यही कामना करती हूं।

अमृता अरोड़ा ने भी किया विश 

एक्ट्रेस और करिश्मा कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर लोलो संग कई फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा- हमारे प्यारे लोलो के लिए आप 50 लुक वाली टेस्टी गर्ल। मौज-मस्ती, हंसी, नकल, बिस्तर पर बातचीत, फोन पर हंसी-मजाक, पैरों की चोटों को एक साथ सहना और अपना फोन अधिक बार उठाना जन्मदिन मुबारक हो मेरी शांत आवाज, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।  

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

करिश्मा कपूर ने 2020 वेब सीरीज मेंटलहुड से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके अलावा वह इस साल मार्च में फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थी, जो मार्च में रिलीज हुई थी। इन दिनों अभिनेत्री अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी है, जिनका खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

यादव समाज की जनजागरण यात्रा पहुंची कोरबा,चार सुत्रीय मांगो को लेकर निकाली गई है यात्रा

Acn18. Com.चार सुत्रीय मांगो को लेकर दिनों यादव समाज जन जागरण यात्रा पर है। बस्तर के दंतेश्वारी मंदिर से...

More Articles Like This

- Advertisement -