Home KORBA सड़क दुर्घटना में घायल हुए जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष,कोसाबाड़ी चौक पर...

सड़क दुर्घटना में घायल हुए जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष,कोसाबाड़ी चौक पर हुआ हादसा

0
93

Acn18.com/कोसाबाड़ी चौक पर दो बाइकों के मध्य हुए भिडंत में जिला ऑटो संघ के चालक बुरी तरह से घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि कोसाबाड़ी चौक पर वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं,जिससे वाहनों को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पाता यही वजह है,कि आए दिन यहां हादसे होते रहते है। शुक्रवार की दोपहर भी कुछ ऐसा ही हुआ। हादसे में ऑटो संघ के अध्यक्ष का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। ऑटो संघ के सदस्यों के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!