Home KORBA खड़ी ट्रक में लगी आग,नहीं हुई किसी तरह की जनहानी

खड़ी ट्रक में लगी आग,नहीं हुई किसी तरह की जनहानी

0
122

Acn18.com/कोरबा जिले में वाहनों में आग लगने का दौर जारी हैं। पिछली रात राताखार मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है,कि आग ने पहले ट्रक के पहियों को पकड़ा,जिसके बाद आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सही समय पर आग के बुझ जाने से सभी ने राहत की सांस ली है।