Home Uncategorized दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्रियों को घर से निकलना पड़ेगा जल्दी,8...

दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्रियों को घर से निकलना पड़ेगा जल्दी,8 दिनों के लिए बंद रहेगा ये ब्रिज

0
117

acn18.com रायपुर । सुपेला चंद्रा मौयां फ्लाई ओवर निर्माण के एक साल बाद ही गर्डर के नीचे लगी बैरिंग और सड़क खराब हो गई। जिसका 22 अप्रैल से मरम्मत किया जाएगा। इसके लिए चंद्रा मौर्या सुपेला फ्लाई ओवर को 8 दिन किया जा रहा है। वाहन नीचे सर्विसलेन से लिए बंद सतीष ठाकुर ने बताया कि के गुजरेंगे।

ट्रफिक पुलिस के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज कार्य पूर्ण करने के पश्चात सुपेला चंद्रा मौर्या ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग मार्ग में आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिये सोमवार से ब्रिज के ऊपर मरम्मत कार्य किया जाना है. इस वजह से ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन पूर्ण से बंद रहेगा. इस दौरान सभी वाहन ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजरेंगे.निर्माण एजेंसी के द्वारा मरम्मत कार्य 29 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है. यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग- भिलाई) ने आम नागरिकों से अपील कि है की पॉवर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, हाइवे मार्ग का प्रयोग करने से बचें।