Home KORBA नगर निगम की समान्य सभा में हुआ हंगामा, सभागृह भवन का नाम...

नगर निगम की समान्य सभा में हुआ हंगामा, सभागृह भवन का नाम बदले जाने को लेकर भिड़े पक्ष और विपक्ष। देखिए वीडियो..

0
132

acn18.com कोरबा /प्रदेश के कोरबा जिले में नगर निगम की सामान्य सभा शुरु होने से पहले ही जमकर बवाल मच गया। निगम के नए सभागृह भवन में पहली बार आयोजित हो रही सामान्य सभा में भवन का नाम बदले जाने को लेकर पक्ष और विपक्ष में हंगामा शुरु हो गया। कांग्रेस शासन काल में बने इस भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरु के नाम पर रखा गया। लेकिन भवन में प्रवेश करने से पहले विपक्ष ने भवन के दरवाजे पर प्रदेश के संत गुरुघासी दास जी का बैनर लगा दिया। इसी बात को लेकर पक्ष और विपक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर झूमा-झटकी हुई।