spot_img

लालघाट में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,पुलिस कर रही मामले की जांच.जानिए क्या है पूरा मामला

Must Read

Acn18.com कोरबा/ कोरबा के लालघाट क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेम प्रसंग के कारण उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। शादी पार्टी में वेटर का काम करने वाली सुमित्रा पांडेय गुरुवार की सुबह वेतन लेने के नाम पर घर पहुंची लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता खोजबीन करते हुए उसकी सहेली के घर पहुंचा गया जहां सुमित्रा ने घर आने से इंकार कर दिया। हालांकि जिद करने पर जब वह घर पहुंची तब खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना की सूचना बालको पुलिस को दे दी गई है,जिसके द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।वीओ: प्रदेश के कोरबा जिले में बालको थाना अंतर्गत लालघाट बस्ती में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका का नाम सुमित्रा पांडेय था,जिसने अपने ही घर पर खुद की ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है,कि सुमित्रा शादी-पार्टियों में वेटर का काम करने जाया करती थी। गुरुवार की सुबह वह वेतन लेने जाने के नाम पर घर से निकली,लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। चिंतित पिता सुमित्रा की तलाश में उसकी सहेली के घर पहुंचा,जहां सुमित्रा मौजूद थी। पिता ने उसे घर आने को कहा,कि लेकिन उसने मना कर दिया। काफी जिद करने के बाद सुमित्रा घर लौटी और खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई।बाईट: चंद्रीका प्रसाद,पांडेयवीओ: पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि प्रेम प्रसंग के कारण सुमित्रा ने खुद को फांसी के फंदे पर लटकाया है। सुमित्रा का अपनी सहेली के पुरुष मित्र के साथ प्रेम प्रसंग था इसी बात को लेकर सहेली से उसका विवाद भी चल रहा था। बहरहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है,जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -