Home Uncategorized नहर में मिली दिव्यांग युवक की लाश ,मर्ग कायम कर पुलिस कर...

नहर में मिली दिव्यांग युवक की लाश ,मर्ग कायम कर पुलिस कर रही है मामले की जांच

0
134

Acn18.com जांजगीर चांपाl प्रदेश के जांजगीर जिले में एक दिव्यांग युवक की लाश नहर में तैरते हुए पाई गई है। नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्ली लगरा नहर में युवक का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मनमोहन केंवट के रुप में की गई है,जो ग्राम बनाहिल का निवासी था। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।
IMG 20240218 114048

error: Content is protected !!