Home Uncategorized बिलासपुर: किन्नर पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले 3 किन्नर गिरफ्तार.

बिलासपुर: किन्नर पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले 3 किन्नर गिरफ्तार.

0
133

acn18.com बिलासपुर।.बीते दिनों सोशल मीडिया में किन्नरों के मध्य लड़ाई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमे किन्नरों का दो पक्ष आपस में क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर खूब लड़ाई हुई थी । उनके बीच आए दिन इसे लेकर विवाद होते रहता था ।पुरानी रंजिश पर हत्या की नियत से 28 जनवरी को रात 10 बजे खाना खाते वक्त साकीर हुसैन व श्रेया श्रीवास पर आरोपियों ने घर घुसकर हमला किया था। इस घटना की शिकायत बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी पुलिस स्टेशन में की गई जिस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उक्त मामले में आरोपी रजिया खुरसौल, रूपा ध्रुव और वैष्णवी यादव गिरफ्तार कर लिया ।आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त धारदार तलवार व डण्डा भी जप्त किया गया । आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 323, 324, 307, 147, 148 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। ..

hathiyar

सूरजपुर : संदिग्ध युवक को थाना ले जाने से पुलिस को रोका ,युवक के परिवार वालों ने बीच सड़क में किया हाई वोल्टेज ड्रामा,पढ़िए क्या है पूरा मामला

error: Content is protected !!