Home Uncategorized CG CRIME NEWS : फैंसी स्टोर से काम कर घर लौट रही...

CG CRIME NEWS : फैंसी स्टोर से काम कर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, नशे में धुत तीन दरिंदों ने खेत में लेजाकर बारी – बारी दिया घटना को अंजाम

0
123

acn18.com बालोद। CG CRIME NEWS : जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर फैंसी स्टोर में काम करने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने  मामला दर्जकर संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं स्पेशल टीम भी गठित की गई है।

नशे में धुत्त तीन युवकों ने किया दुष्कर्म 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुंडरदेही नगर के एक फैंसी स्टोर में पीड़िता काम करती थी, काम के बाद अपने घर वापस लौट रही थी तभी नशे में धुत्त तीन युवकों ने उसको घसीटते हुए खेत में ले जाकर उसके साथ तीनों ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया।

संदेहियों से हो रही पूछताछ

थाना प्रभारी अरविंद साहू ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मामला सेंसिटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है, युवती की शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और संदेहीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से युवती सदमें।
दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता को बिना कपड़ों के रेलवे पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गये। पीड़िता को ऐसी हालत में देख एक शख्स ने उसके दोस्तों को बुलाया और नये कपड़े दिलाकर पीड़िता को घर भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!