Home Uncategorized राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के मामले...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

0
109

acn18.com राजस्थान/ राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को जयपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वहीँ इस हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने बताया कि मामले में गिरफ्तार महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी रामवीर नामक शख्स हत्याकांड के साज़िशकर्ताओं में शामिल था और उसने हत्या के दोनों आरोपियों के लिए जयपुर में सारी व्यवस्थाएं की थीं।

गिरफ्तार आरोपी रामवीर जाट हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है।