Home Uncategorized सीएम बघेल का कलेक्टरों को निर्देश, बारिश की संभावना को देखते हुए...

सीएम बघेल का कलेक्टरों को निर्देश, बारिश की संभावना को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों में बेहतर रखरखाव के जरूरी इंतजाम करें

0
72

acn18.com रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को धान खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

 

गुरुद्वारा टीपी नगर में मनाया गुरुनानक देव का प्राकट्य पर्व, शबद कीर्तन से गूंजा परिसर, लंगर में जुटे श्रद्धालू

error: Content is protected !!