Home Uncategorized कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, सड़क किनारे ​खून से लथपथ मिली लाश

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, सड़क किनारे ​खून से लथपथ मिली लाश

0
102

acn18.com जशपुर। कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है. आज सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी. घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है.

image 2023 11 16T105951.386

कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था. उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था. बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है. उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है. उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है.

error: Content is protected !!