Home छत्तीसगढ़ अनंतनाग में 48 घंटे से एनकाउंटर, एक और जवान शहीद:आतंकियों की तलाश...

अनंतनाग में 48 घंटे से एनकाउंटर, एक और जवान शहीद:आतंकियों की तलाश में घेराबंदी, ड्रोन से सर्च ऑपरेशन; 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना

0
125

acn18.com/ कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में चौथे दिन शुक्रवार को भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। गुरुवार को आतंकियों की गोली लगने से एक जवान घायल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल जवान की मौत हो गई है। हालांकि, सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अनंतनाग में 48 घंटे से एनकाउंटर, एक और जवान शहीद:आतंकियों की तलाश में घेराबंदी, ड्रोन से सर्च ऑपरेशन; 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना

दो से तीन आतंकी राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगल में छिपे हैं। इनमें एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट शहीद हुए थे। सेना के कमांडोज, स्निफर डॉग्स, ड्रोन, हेलिकॉप्टर आतंकियों को खोज रहे हैं।

Untitled 286

 

error: Content is protected !!