Home KORBA फांसी लगाकर ठेका कर्मी ने कर ली खुदकुशी,पूरे गांव में पसरा मातम

फांसी लगाकर ठेका कर्मी ने कर ली खुदकुशी,पूरे गांव में पसरा मातम

0
127

Acn18.com/एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में ठेका श्रमिक के रुप में काम करने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की लाश पाली पड़निया स्थित उसके घर पर फांसी के फंदे से लटकते हुए पाई गई है। मृतक का नाम अविनाश केंवट है जिसने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक खदान में केबल खींचने का काम करता था। परिजनों ने बताया,कि अविनाश का किसी से न तो विवाद हुआ था और न ही घर में लड़ाई झगड़ा,फिर उसने क्यों ऐसा कदम उठाया यह समझ से परे है। सूचना मिलने के बाद सर्वमंगला चैकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया।

 

error: Content is protected !!