Home देश दुनिया रुद्र प्रयाग में पहाड़ पर लैंडस्लाइड:मलबा नीचे दुकानों पर गिरा, कई लोगों...

रुद्र प्रयाग में पहाड़ पर लैंडस्लाइड:मलबा नीचे दुकानों पर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका; हिमाचल में 199 की मौत

0
138

उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में भारी बारिश के बाद पहाड़ी पर लैंड स्लाइड हो गई। गौरी कुंड के पास यह घटना हुई। - Dainik Bhaskarउत्तराखंड के रुद्र प्रयाग में भारी बारिश के बाद पहाड़ी पर लैंड स्लाइड हो गई। गौरी कुंड के पास यह घटना हुई। पहाड़ी से गिरा यह मलबा दुकानों पर गिरा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

गौरी कुंड इलाके में गुरुवार देर रात से भारी बारिश जारी है। इसके चलते मंदाकिनी नदी उफान पर है। लैंड स्लाइड के बाद NDRF और SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं, खराब मौसम के चलते इसमें दिक्कत आ रही है।

उधर हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 199 लोगों की मौत हो गई है। 31 लापता हैं। 199 मौतों में से 57 मौतें भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुईं, जबकि 142 लोगों की मौत मानसून अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई।

चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर सोलन के चक्की मोड में लैंडस्लाइड हो गया है।

error: Content is protected !!