Home KORBA तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी,चालक की दर्दनाक मौत,साथी की...

तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी,चालक की दर्दनाक मौत,साथी की बाल बाल बची जान

0
213

Acn18.com/जांजगीर जिले में अकलतरा थानांतर्गत सिल्ली और लगरा गांव के बीच नहर में तेज रफ्तार ट्रेक्टर के पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसके साथी की सही समय पर कूद जाने से जान बच गई। ग्राम कुथूर में रहने वाला राजा पटेल गिट्टी लेने के लिए तरौद के लिए निकला हुआ था इसी दौरान रास्ते में ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे नहर में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई वहीं अकलतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन के माध्यम से ट्रेक्टर को बाहर निकाला। फिलहाल अकलतरा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!