Home KORBA 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,बड़े भाई के साथ...

18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,बड़े भाई के साथ काम करने गया था खेत में,घर लौटने के बाद मुंह से निकल रहा था झाग

0
211

Acn18.com/रजगामार चैकी क्षेत्र के ग्राम कोई में रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बड़े भाई के साथ खेत में काम करने गया मृतक तबियत ठीक नहीं होने के कारण जब घर पहुंचा तो उसके मुंह से झाग निकलने लगा। मदद के लिए परिजनों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया, काफी देरी से पहुंचने के बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन सर्पदंश से युवक की मौत होने की आशंका जता रहे हैं साथ ही एंबुलेंस की मदद देरी से पहुंचना भी मौत की बड़ी वजह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

error: Content is protected !!