Home छत्तीसगढ़ CG में दोस्ती, प्यार फिर ब्लैकमेलिंग:पढ़ाई करने आई युवती को प्रेम जाल...

CG में दोस्ती, प्यार फिर ब्लैकमेलिंग:पढ़ाई करने आई युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाए, बाद में वायरल करने की धमकी दी

0
120

Acn18.com/सरगुजा जिले में एक युवती से दोस्ती प्यार और ब्लैकमेलिंग का मामले आया है। युवती पढ़ाई के सिलसिले में रायपुर गई थी। यहीं उसे युवक ने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद उसके अश्लील वीडियो बना लिए। साथ ही अश्लील तस्वीर भी ले ली थी। बाद में युवक उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

दरिमा इलाके की रहने वाली युवती 2 साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रायपुर आई थी। यहीं उसकी मुलाकात नदीम सुनानी से हुई थी। नदीम रायपुर में ही किराए के मकान में रहता था। दोनों के बीच हुई दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें खाई थी।

इधर, प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने लड़की की अश्लील फोटो, वीडियो बना लिया। युवक ने उसे अपने पास ही रखा था। दोनों ने यह भी तय किया था कि शादी करेंगे। इस बीच कुछ महीने पहले युवती अपने घर आ गई। जिसके बाद युवक उसे परेशान करने लग गया।

50 हजार मांगे

आरोपी ने युवती से कह दिया कि मेरे पास जो तुम्हारी अश्लील, फोटो वीडियो हैं। उसे वायरल कर दूंगा। यदि इससे बचना चाहती हो तो मुझे 50 हजार रुपए दो। नहीं तो मैं इसे वायरल कर दूंगा। तुझे बदनाम कर डालूंगा। इस बात से युवती परेशानी थी।

आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। तब दोनों ने मिलकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस किया। जिससे पता चला कि वह ओडिशा के कालाहांडी में अपने घर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर रेड मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

error: Content is protected !!