Home Uncategorized बीहर नदी में कूद गया 32 वर्षीय युवक , उसे खोजने का...

बीहर नदी में कूद गया 32 वर्षीय युवक , उसे खोजने का चल रहा है प्रयास

0
24

रीवा के यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी के अनुसार एक युवक कितवरिया घाट बीहर नदी मैं आत्महत्या के उद्देश्य कूद गया है जिसकी सर्चिंग के लिए सात सदस्यीय एसडीआरएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विकाश पाण्डेय के घटनास्थल के लिए रवाना होकर सुबह 08बजे से सर्चिंग प्रारम्भ किया गया।

युवक का नाम ज्ञानेन्द्र शुक्ला पिता नागेंद्र शुक्ला 32 वर्ष निवासी आनंद नगर बोदाबाग रीवा बताया गया है

 

सर्चिंग के लिए शाम से ही बीहर का पानी बंद करने की कार्यवाही कराई गयी थी जिससे कि जलस्तर कई जगह पर कम होने के कारण सर्चिंग के दौरान बोट को खिंचकर आगे बढ़ाया गया वही दूसरी ओर नदी मे लटक रहे झाड और पौधों की शाखाएं, जहाँ बॉडी फसे होने की संभावना रहती हैं वहा सर्चिंग के दौरान सर्प भी देखे गए जो कई बार बोट के काफ़ी नजदीक आ जाते हैं, इन सबके बावजूद SDRF की टीम लगातार सर्चिंग कर रही हैं किवरिया घाट पुल से कटकी तक सर्चिंग की जा चुकी है, आगे सर्चिंग जारी हैंScreenshot 20260409 195724 Gallery 1