Acn18. Com कोरबा शिक्षा के क्षेत्र में 28 वर्षों तक विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में निरंतर योगदान देने वाले शिक्षक कामता प्रसाद जायसवाल को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद कोरबा जायसवाल समाज में भी खुशी की लहर है। समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत और सम्मान कर इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताया।
राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने के बाद कामता प्रसाद जायसवाल का कोरबा जायसवाल समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान मनोज पाराशर, अनिल जायसवाल, राजेश जायसवाल, संजय जायसवाल, शिव जायसवाल और मनीष जायसवाल ने श्री जायसवाल का सम्मान किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
समाज के सदस्यों ने कहा कि कामता प्रसाद जायसवाल को मिला यह सम्मान सिर्फ जायसवाल समाज का ही नहीं, बल्कि पूरे कोरबा के लिए गौरव की बात है।
28 वर्षों की शिक्षा सेवा में उन्होंने विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
एक शिक्षक की मेहनत जब विद्यार्थियों के भविष्य को संवारती है, तो उसका सम्मान पूरे समाज का सम्मान बन जाता है। कामता प्रसाद जायसवाल को मिला राज्य शिक्षक सम्मान इसी समर्पण और शिक्षा सेवा की पहचान है।









