Home KORBA स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चों के स्वस्थ जीवन की ओर कदम, कोरबा...

स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चों के स्वस्थ जीवन की ओर कदम, कोरबा में हुआ विशेष आयोजन

0
6

Acn18. Com.कोरबा में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका स्थित चिकित्सालय में हुआ।

 

आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में अंचल के सैकड़ों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।14 माह के बच्चे की मां ने बताया कि वह पिछले एक साल से हर पुष्य नक्षत्र में अपने बच्चे को स्वर्ण बिंदु प्राशन करा रही हैं। उनके अनुसार, इस दौरान बच्चा स्वस्थ और सक्रिय रहा।

वहीं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन का उल्लेख आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों में मिलता है और संस्थान के माध्यम से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सदस्यों और सहयोगियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वर्ण बिंदु प्राशन से बच्चों के स्वस्थ जीवन की ओर कदम, कोरबा में हुआ विशेष आयोजन