Home KORBA कोरबा में कुदरत का अनोखा नजारा! 15 दिनों से खुद-ब-खुद बह रहा...

कोरबा में कुदरत का अनोखा नजारा! 15 दिनों से खुद-ब-खुद बह रहा हैंडपंप, नहीं थम रही पानी की धार. Video

0
6

Acn18. Com कोरबा.कोरबा में इन दिनों कुदरत का एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

 

राताखार वार्ड में एक हैंडपंप पिछले करीब 15 दिनों से लगातार पानी उगल रहा है, वो भी बिना किसी के हैंडपंप चलाए!

तस्वीरें कोरबा के राताखार वार्ड की हैं, जहां यह हैंडपंप इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

हैंडपंप से लगातार पानी निकल रहा है और इसकी धार थमने का नाम नहीं ले रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिर्फ इसी हैंडपंप की बात नहीं है, बल्कि आसपास के कई घरों में भी जमीन से पानी रिसने और जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

दरअसल, राताखार इलाका हसदेव नदी के किनारे बसा हुआ है। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र में भूजल स्तर काफी ऊपर आने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि जमीन के भीतर पानी का दबाव बढ़ने की वजह से हैंडपंप से लगातार पानी बाहर निकल रहा है।

 

फिलहाल यह नजारा लोगों के लिए हैरानी के साथ-साथ चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब देखना होगा कि लगातार बहते इस पानी के पीछे की वास्तविक वजह क्या है और आने वाले दिनों में इसकी धार कब तक जारी रहती है।