Home Uncategorized दो पहिया वाहन मे 5 लोग सवार, यातायात पुलिस को हाथ दिखा...

दो पहिया वाहन मे 5 लोग सवार, यातायात पुलिस को हाथ दिखा कर हुए पार, वीडियो सोशल मिडिया मे हो रहा वायरल, एसपी ने कहा वीडियो के आधार पर पुलिस करेंगी कार्यवाही

0
134

cc9e3026 1028 42a3 aef1 04ebbe8d5137

 

कोरबा। कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर चौक के पास से होते हुए एक बाइक में पांच युवक सवारी करते नजर आए उन लोगों का बाकायदा वीडियो भी बनाया गया और उसे वीडियो में एक फिल्म की गाना डालकर इंस्टाग्राम में डाला गया है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि यातायात नियमों का किस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है।

जबकि टीपी नगर चौक के पास यातायात के जवान हमेशा तैनात रहते हैं जहां यातायात बाधित होने पर उन्हें तत्काल बहाल कर आती है और यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्यवाही भी की जाती है बाकायदा सिग्नल भी लगाया गया है उसी रास्ते से एक बाइक में पांच युवक सवार होकर कोरबा की ओर जाते नजर आए।

बताया जा रहा है की बाइक क्रमांक Up 64 x 9759 में सवार थे और कुआं भट्ट से होकर युवक शहर की ओर घूमते नजर आए यह नजारा शाम के वक्त का बताया जा रहा है जहां युवक टीपी नगर से होते हुए पाम मॉल की ओर हाथ दिखाते हुए आगे निकल गए पांचो युवक बाइक में सवार थे जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे सभी की नजर उन पर पड़ रही थी।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम में डालने के बाद बहुत से लोगों ने तरह-तरह के कमेंट की है इंस्टाग्राम में अब तक वर्तमान में 1293 लोगों से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है वह कई लोगों ने व्हाट्सएप शेयर भी किया है इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं।

कमेंट में कई लोगों ने इन युवकों की जमकर तारीफ की वीडियो अच्छा बना है वहीं कई लोगों ने लिखा है कि इस बाइक सवार युवकों पर क्या पुलिस की नजर नहीं पड़ी। वही एक ने लिखा है कि अगर बिलासपुर पुलिस होती तो अब तक उन युवकों को पकड़ भी लेती और उनके खिलाफ कार्यवाही भी करती। एक इंस्टाग्राम में लिखा है कि आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है जो इस वीडियो में बाइक का नंबर भी दिख रहे हैं। वही एक युवक ने इंस्टाग्राम में लिखा है कि अगर कार मिल जाता तो पूरा मोहल्ला बैठ जाता

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पता लगाया जाएगा वही जो भी विधिवत कार्यवाही है उसे पुलिस के द्वारा आगे की जाएगी

error: Content is protected !!