Home Uncategorized यूपी के मिर्जापुर में 16 मजदूर बने बंधक : जांजगीर से कमाने...

यूपी के मिर्जापुर में 16 मजदूर बने बंधक : जांजगीर से कमाने गए थे मिर्जापुर ,परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार

0
216

acn18.com जांजगीर चाम्पा/ जांजगीर चाम्पा जिले के 16 मजदूरों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर मे बंधक बना लिया गया है। मिर्जापुर से अपने गाँव आए श्रमिकऔर वहा फंसे मजदूरों के परिजन कलेक्टर से मदद की गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय पहुचे,,और ईंट भट्ठा ठेकेदार द्वारा परिजनों को किए जा रहे प्रताड़ना के संबंध में जानकारी दी। मामले की गंभीता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला श्रम पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए है।

जांजगीर चाम्पा जिले से मजदूरो का पलायन बदस्तूर जारी है, जिला प्रशासन भले ही पलायन को स्वीकार नहीं करती लेकिन ईंट भट्ठे मे बंधक बने मजदूर हकीकत को बयां करते है।ताजा मामला नवागढ़ ब्लाक के सेमरा गाँव से सामने आया है,,जहाँ के 16 मजदूर दलाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के ईंट भट्ठा में कमाने खाने गए थे, कुछ दिन तक वहा सब ठीक था लेकिन जब पैसे के हिसाब की बात आयी तो भट्ठा मालिक ने दलाल को मजदूर लाने के लिए 3लाख देने की बात कही और कम लेबर भेजनें के कारण इन्ही लेबर से दलाल का पैसा वसूल करने के लिए धमकी दी,,और पैसा नहीं चुकाने पर जान से मारने की धमकी भी दी,, मजदूरो ने बताया कि ठेकेदार की दबंगई और दुव्र्यवहार से अपनी कमाई का पूरा पैसा उन्हें दे दिए है और एक मजदूर अपने पत्नी और 15 माह के बच्चे को वही छोड़ कर पैसे का इंतजाम करने अपने गाँव आया है,, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं होने पर अब जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला श्रम पदाधिकारी को मामले मे कार्रवाई के निर्देश दिए है,,जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि सेमरा गाँव से शिकायत मिली है,, परिजनों ने पुरुष,,महिला और छोटे बच्चो के साथ 16 मजदूरों को बंधक बनाने की शिकायत की है,,इस मामले मे मिर्जापुर जिला प्रशासन से चर्चा कर जानकारी दी गई है,,मजदूरों को उनके गाँव पहुचाने के लिए भी चर्चा हुई हैं अब मिर्जापुर जिला प्रशासन द्वारा मजदूरो के विषय मे जो भी जानकारी दी जाएगी उसके तहत आगे की कार्रवाई होंगी।

vlcsnap 2023 03 05 11h42m31s009

बंधक मजदूरो के परिजन भट्ठा मालिक के कारण काफी दहशत मे है और परदेश मे बंधक बने अपनी महिलाओ पुरुष और 5 बच्चों की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे है।

एक सिरिंज से लगा रहे थे चार-चार लोगों को इंजेक्शन:IAS लक्ष्मण तिवारी ने मारा छापा, नर्सिंग होम को सील करने के निर्देश

error: Content is protected !!